फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 600 will check dengue

600 रुपये में होगी डेंगू की जांच

Tue, 23 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rs 600 will check dengue
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

डेंगू जांच के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों और लैब में वसूली का खेल अब नहीं चल पाएगा। अब प्राइवेट अस्पतालों और प्राइवेट लैब के लिए डेंगू जांच के 600 रुपये रेट फिक्स कर दिए गए हैं। इसके लिए सीएमएओ सभी अस्पतालों को पत्र जारी करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस मौसम में सबसे अधिक डेंगू का खतरा रहता है।

विज्ञापन


प्राइवेट अस्पतालों और पैथलैब में डेंगू की जांच के नाम पर एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये तक वसूले जाते हैं। लेकिन इस बार शासन ने डेंगू की जांच के रेट फिक्स कर दिए हैं। अब सभी प्राइवेट अस्पताल और प्राइवेट लैब में छह सौ रुपये में डेंगू की जांच होगी। सीएमओ सभी अस्पतालों को बुधवार को पत्र जारी करेंगे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों और लैब के रजिस्ट्रेशन तक रद्द किए जा सकते हैं।

सरकारी लैब में फ्री में होती है जांच
एमएमजी अस्पताल स्थित संक्रामक रोग विभाग में डेंगू की जांच मुफ्त में की जाती है। इसके लिए संक्रामक रोग विभाग में अलग से लैब की व्यवस्था की गई है। यहां संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं और एक से दो दिनों में जांच रिपोर्ट दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग कराए नगर -निगम
डेंगू की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव तो किया जा रहा था लेकिन बरसात की वजह से अभी फॉगिंग शुरू नहीं की गई थी। नगर-निगम द्वारा फागिंग अभियान चलाया जाता है। सुबह स्प्रे और शाम को फागिंग कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर-निगम को पत्र लिखा है कि जल्द फॉगिंग शुरू कराई जाए। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि स्प्रे और फॉगिंग संयुक्त रूप से चलाने केलिए नगर-निगम को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed