फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 425 will be given on ultrasound examination of pregnant women

Ghaziabad News: गर्भवती की अल्ट्रासाउंड जांच पर मिलेंगे 425 रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Rs 425 will be given on ultrasound examination of pregnant women
गाजियाबाद। गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच करने पर निजी केंद्र संचालकों को अब 425 रुपये मिलेंगे। अभी तक शासन स्तर से तीन सौ रुपये मिल रहे थे। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच करने का शुल्क शासन स्तर से बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती की निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड जांच करने पर पीपीपी मोड पर ई-रूपी वाउचर की वर्तमान दर में परिवर्तन किया गया है। सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। महानिदेशक ने निर्देश दिए हैं कि परिवर्तित दर के अनुसार गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच के लिए 425 रुपये प्रति अल्ट्रासाउंड की दर से ई-रूपी वाउचर जारी कर, सूचीबद्ध निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के माध्यम से अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसका एक कारण यह भी था कि जांच फीस कम होने से अभियान में निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक रुचि नहीं ले रहे थे। वह लगातार शुल्क बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। इस मांग को जायज मानते हुए शासन स्तर से बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed