फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 13 lakh snatched from owner of construction firm, case registered

Ghaziabad News: कंस्ट्रक्शन फर्म के मालिक से 13 लाख हड़पे, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Rs 13 lakh snatched from owner of construction firm, case registered
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन फर्म के मालिक से प्रोजेक्ट मैनेजर उसकी पत्नी और सुपरवाइजर ने बिल्डिंग मटेरियल, लेबर और टाइल्स मंगाने के बहाने 13 लाख रुपये की हड़प लिए। फर्म मालिक ने इंदिरापुरम पुलिस को तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया है। तीनों रुपये लेने के बाद फ्लैट खाली करके भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वसुंधरा निवासी पृथ्वीराज चौहान ने शिकायत दी कि अगस्त 2023 में उनके गांव में रहने वाली गुड़िया घर आई थी। उसने पति इस्माइल समर शाह को इंजीनियर बताकर कंस्ट्रक्शन फर्म में नौकरी मांगी थी। उन्होंने जान-पहचान होने पर इस्माइल समर शाह को प्रोजेक्ट मैनेजर बना दिया। अगस्त से ही इस्माइल ने फर्म की पूरी जिम्मेदारी लेकर काम शुरू कर दिया। इस बीच उसने अपने सहयोग के लिए गुफरान उर्फ बबलू को सुपरवाइजर रख लिया। अब उनका आरोप है कि इस्माइल और गुडिया ने उनसे लेबर, बिल्डिंग मटेरियल मंगाने के बहाने 2 लाख 75 हजार रुपये गुफरान के खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद इस्माइल ने लेबर को रुपये देने की एवज में उनकी पत्नी राजकुमारी से भी डेढ़ लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, लंदन में उनके बेटे वरुण से संपर्क करके टाइल्स मंगाने के बहाने 8 लाख 57 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। जब उन्हें इसका पता चला तो आरोपियों ने जल्द रुपये देने की बात कही। तीनों लोग 12 अप्रैल को वसुंधरा सेक्टर-4 की प्रज्ञा कुंज सोयायटी से फ्लैट खाली करके भाग गए। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed