{"_id":"5755b8624f1c1b191d9c55c0","slug":"rosa-will-be-the-first-half-to-15-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":" साढे़ 15 घंटे का होगा पहला रोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढे़ 15 घंटे का होगा पहला रोजा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
माह-ए-रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद के दीदार के साथ ही मुकद्दस माह रमजान का आगाज हो गया है। सोमवार रात तरावीह शुरू हो गई, जिसके मद्देनजर जीटी रोड पर तीन दिन रूट डायवर्ट रहेगा। मंगलवार को पहला रोजा है, जो करीब साढ़े 15 घंटे का होगा।
विज्ञापन
रोजेदारों ने पहली सहरी के लिए दूध, ब्रेड, सेवई, खजूर और फल आदि खरीदे। जामा मस्जिद में सायरन बजाकर माह-ए-रमजान का इस्तकबाल किया गया और लोगों माइक से रमजान का आगाज होने की इत्तला दी गई। पहले रमजान में रोजेदारों खुदा की रजा के लिए साढ़े 15 घंटा भूखा प्यासा रहकर खुदा की इबादत करेंगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, घंटाघर पर तीन दिन का शबीना शुरू हो गया है, जिसमें कुरआन ए पाक पूरा किया जाएगा। लिहाजा पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है, जो मंगलवार और बुधवार को भी लागू रहेगा। इसके तहत रात नौ बजे से रात एक बजे तक ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे वाले रोड से वाहन नहीं चलेंगे। फ्लाईओवर से वाहन आ जा पाएंगे।
विज्ञापन
...
07 जून-2016
पहला रोजा इफ्तार
सुन्नी 07:18 बजे
शिया 07:28 बजे
दूसरा रोजा सहरी
08 जून-2016
सुन्नी 03:46 बजे
शिया 03:36 बजे
(क्षेत्र के हिसाब से परिवर्तन हो सकता है।)