फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr News: Four People Killed After Portion Of Ceiling Collapse in UP Bulandshahr

बुलंदशहर में बड़ा हादसा: मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, कई दबे

Wed, 19 Jul 2023 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jul 2023 09:33 AM IST
सार

बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना इलाके के गांव मवई में देर रात मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, अभी बचाव अभियान चल रहा है।

विज्ञापन
Bulandshahr News: Four People Killed After Portion Of Ceiling Collapse in UP Bulandshahr
बुलंदशहर में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। एक मकान का लिंटर गिर गया। चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में चार लोगों के शवों को निकाल लिया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना इलाके के गांव मवई में देर रात मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को ही लिंटर डाला गया था। परिवार के 13 सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। देर रात हुए हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ समेत अन्य अधिकारियों की कई टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। फिलहाल राजपाल और उनकी पत्नी सुनीता, कुलदीप और धर्मेंद्र की मौत की पुष्टि हो गई है। मौके पर जिलाधिकारी पहुंचे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed