{"_id":"68794fd8a1b474bc08017bdc","slug":"robbery-of-a-grocery-businessman-exposed-eight-miscreants-arrested-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-7565-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किराना कारोबारी से हुई लूट का पर्दाफाश, आठ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किराना कारोबारी से हुई लूट का पर्दाफाश, आठ बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद।
इंदिरापुरम क्षेत्र में किराना कारोबारी प्रवेश विश्नोई से चार दिन पूर्व हुई 38 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। तीनों बदमाशों से पूछताछ कर पुलिस ने उनके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना में 10 बदमाश शामिल थे। पकड़े गए बदमाशों के पास 23 लाख रुपये, दो तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। वहीं बृहस्पतिवार की देर रात कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित 2/3 की पुलिया पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के दो अन्य आरोपी गौतमबुद्ध नगर निवासी सचिन और प्रवेश को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। अभी तक पुलिस ने आठ आरोपियों से 27 लाख रुपये की बरामदगी की है। वहीं दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कारोबारी प्रवेश विश्नोई ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गहनता से जांच की तो लूटपाट करने वालों में कारोबारी के दो नौकरों की संलिप्तता सामने आई। बताया कि बुधवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मुकुल और सुरेंद्र गोली लगने से घायल होकर सड़क पर गिर गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके तीसरे साथी आकाश को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने अन्य सात साथियों सचिन, सुनील, मनप्रीत, विवेक, विशाल, परवेश और सुरेंद्र उर्फ सुलेंद्र के साथ कारोबारी से 38 लाख रुपये की लूट करने की बात स्वीकार की। लूटपाट के बाद सभी ने रुपये आपस में बांट लिए थे। पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य बदमाशों नितेश, विवेक और विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बृहस्पतिवार रात सचिन और परवेश को भी पुलिस ने दबोच लिया। फिलहाल सुनील और मनप्रीत अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
तीन साल से नौकरी कर रहे थे मुकुल और नितेश
कारोबारी प्रवेश विश्नोई निवासी गौर सिद्धार्थम सोसायटी विजयनगर के स्टोर में पकड़े गए मुकुल और नितेश तीन साल से नौकरी करते हैं। उन्हें जानकारी थी कि दूसरे-तीसरे दिन प्रवेश विश्नोई रुपये लेकर स्कूटी से घर जाते हैं। ऐसे में दोनों ने सचिन से मुलाकात कर लूट की योजना बनाई। सचिन ने ही अपने अन्य साथियों के साथ 14 जुलाई की रात को कनावनी पुस्ता रोड पर स्कूटी सवार प्रवेश विश्नोई को टक्कर मारी और हथियारों के दम पर आतंकित कर 38 लाख रुपये लूटकर भाग गए। बाद में सभी ने नोएडा में किराए के एक कमरे में बैठकर धनराशि का बंटवारा कर अपने अन्य ठिकानों पर जाकर छिप गए।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम मुकुल (24) व नितेश (25) निवासी भीमनगर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, सुलेंद्र उर्फ सुरेंद्र (24) व आकाश (22) निवासी गोल चक्कर थाना बीटी-द्वितीय जनपद गौतमबुद्धनगर, विवेक कुमार (20) निवासी गांव माइचा थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर और विशाल (24) निवासी हबीबपुर जनपद गौतमबुद्धनगर मूल निवासी ग्राम रूपवास पंचगई जनपद बुलंदशहर बताए हैं। इसमें से आकाश के खिलाफ चार, सुलेंद्र उर्फ सुरेंद्र पर 13, मुकुल पर दो, नितेश पर एक, विवेक पर एक और विशाल के खिलाफ भी एक मुकदमा दर्ज है।