फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Robber Bride': Bride flees with jewelry and cash four days after marrying a lawyer.

लुटेरी दुल्हन: अधिवक्ता से शादी के चौथे दिन जेवरात-नकदी लेकर भागी दुल्हन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
'Robber Bride': Bride flees with jewelry and cash four days after marrying a lawyer.
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र निवासी एक अधिवक्ता की दुल्हन शादी के चौथे दिन ही लाखों के जेवरात और 50 हजार की नकदी लेकर भाग गई। अधिवक्ता ने तीन जुलाई को साहिबाबाद मंदिर में शादी की थी और सात जुलाई को दुल्हन जेवरात व नकदी लेकर चंपत हो गई। उन्होंने टीलामोड़ थाने में शिकायत की है और पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से भी की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता ने बताया कि एक वैवाहिक साइट के माध्यम से 14 जून को मोबाइल से उनका संपर्क मध्यप्रदेश निवासी महिला से हुआ। दोनों पक्षों में बातचीत हुई और तीन जुलाई को क्षेत्र के ही एक मंदिर में दोनों की शादी हुई। अधिक्ता का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये के जेवरात नई नवेली दुल्हन को बतौर गिफ्ट में दिए, लेकिन महिला ने पहले ही दिन कलह कर दी। दो दिन बाद जरुरत बताते हुए तीन लाख रुपये की मांग की, लेकिन उन्होंने यह राशि देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस पर दुल्हन ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया और झूठे आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस को मामला बताया तो वह बिना कार्रवाई के चले गए। आरोप है कि छह जुलाई को दोबारा दुल्हन ने पुलिस को कई बार कॉल किया और फिर समझौता के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे। सात जुलाई को पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझाया और वह भी अदालत में काम पर चले गए। उनके काम पर जाने के बाद दुल्हन लाखों के जेवरात और 50 हजार रुपये लेकर चली गई। उन्होंने टीलामोड़ थाने में उन्होंने पत्नी और उनके परिवार के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में टीम भेजी गई है। पीड़ित के दिए साक्ष्यों की जांच भी की जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed