फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roads, sewers, and drains to be improved at a cost of

Ghaziabad News: ढाई करोड़ से सुधरेंगी सड़क, सीवर और नालियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Roads, sewers, and drains to be improved at a cost of

विज्ञापन
गाजियाबाद। विकास प्राधिकरण अपनी कॉलोनियों में सड़क, सीवर और नालियों को दुरुस्त करेगा। इसके लिए स्थान चिह्नित कर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि इन कार्यों पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम के साथ मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
प्राधिकरण फफराना में सौंदा रोड को ठीक करने पर 35.80 लाख रुपये खर्च करेगा। इंदिराकुंज में करीब 51 लाख रुपये से सीवर लाइन ठीक करने के साथ पार्कों की स्थिति सुधारी जाएगी। वहीं, मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के पॉकेट डी, ई और एफ में सीवर लाइन की सफाई, मेनहोल रिपेयरिंग और अन्य कार्यों पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों के अनुसार मधुबन बापूधाम को छोड़कर अन्य दो कार्य कंपनी तय होने के बाद दो से तीन महीनों में पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

आउटर रिंग रोड के लिए फिर टेंडर
आउटर रिंग रोड के बचे हिस्से को तैयार करने के लिए दोबारा टेंडर जारी किया गया है। पहले टेंडर में कंपनी नहीं आने पर इसे फिर से निकाला गया है। यहां करीब 90 करोड़ रुपये से बचे हुए हिस्से के साथ सीवर, नाली, सर्विस रोड, डिवाइडर और फुटपाथ का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed