फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roads in poor condition; potholes inviting accidents

Ghaziabad News: बदहाल पड़ीं सड़कें, गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Roads in poor condition; potholes inviting accidents
वसुंधरा। मानसून की दस्तक से पहले भी शहर की कई प्रमुख सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं। जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़कें और अधूरा निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन चालक और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों को आशंका है कि बारिश शुरू होने के बाद हालात और गंभीर हो जाएंगे।
विज्ञापन


वसुंधरा, वैशाली और टीला मोड़-भोपुरा मार्ग समेत कई स्थानों पर सड़कें बदहाल हैं। कहीं टेलीकॉम कंपनी द्वारा केबल बिछाने के लिए सड़क खोदकर छोड़ दी गई है तो कहीं सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन


नगर निगम के वसुंधरा जोनल कार्यालय से करीब 200 मीटर दूर तीन माह पहले एक टेलीकॉम कंपनी ने लाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई की थी। सड़क की ठीक से मरम्मत नहीं होने के कारण वहां गहरे गड्ढे बन गए हैं। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पार्षद अरविंद चौधरी ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सेक्टर-10 निवासी एसएस सिंघल का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। बारिश शुरू होने के बाद सड़कें और अधिक खराब हो जाएंगी।

उधर, टीला मोड़ से भोपुरा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य रुका होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक कार गड्ढे में फंस गई। चालक की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया।

टीला मोड़ स्थित दिल्ली-99 सोसायटी निवासी सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह धीमी गति से वाहन चला रहे थे, इसलिए उनकी कार पलटने से बच गई। उन्होंने बताया कि कार के दोनों पहिए गड्ढे में फंस गए थे, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। उनका कहना है कि सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे खासकर दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

भोपुरा निवासी अमित ने बताया कि दो दिन पहले लोक निर्माण विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो मानसून के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाएगी।


क्या बोले अधिकारी

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राम राजा ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के परिवार में शोक होने के कारण काम कुछ दिनों के लिए रुक गया था। जल्द ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराकर सड़क की मरम्मत पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed