{"_id":"644d7226113dfd861106bfda","slug":"road-holdup-in-modinagar-car-rider-businessman-looted-by-taking-hostage-ghaziabad-news-c-30-1-93186-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोदीनगर में रोड होल्डअप,कार सवार व्यापारी को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोदीनगर में रोड होल्डअप,कार सवार व्यापारी को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर शुक्रवार रात 12 से अधिक बदमाशों ने मोदीनगर की ओर जा रहें एक कार सवार व्यापारी को ओवरटेक कर बंधक बना लिया और उससे कार, मोबाइल व पर्स लूट लिया। हड़बाड़हट में बदमाश व्यापारी की कार और मोबाइल वहीं छोडकर भाग निकले। थाने पहुंचे पीड़ित कारोबारी को पुलिस ने मामला भोजपुर क्षेत्र का बताकर टरका दिया।
दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी मनु मित्तल मुरादनगर हनुमान मंदिर के पास दुकान करते हैं। बताया गया कि मनु शुक्रवार को दुकान का सामान लेने मेरठ गए थे। मनु खरीदारी के बाद मेरठ में परिचित से मिलकर देर रात कार द्वारा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से भोजपुर होते हुए लौट रहे थे। आरोप है कि भोजपुर कट से करीब डेढ़ किमी चलते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन्हे ओवरटेक कर रोक लिया। कार रुकते ही चार बदमाशों ने मनु को बंधक बना लिया और खेत की तरफ ले गए। बाकी बदमाश कार,मोबाइल तथा पर्स लूट कर जंगल की तरफ कच्चे रास्ते पर भागने लगे। कुछ दूर चलने के बाद बदमाशों ने व्यापारी की कार और मोबाइल वहीं छोड़ दिया और भाग निकले।
व्यापारी के अनुसार घटना को 12 से अधिक बदमाशों ने अंजाम दिया। मनु ने बताया कि पर्स में तीन हजार रुपये की नकदी थी। घटना से दहशत में आए व्यापारी मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने मोदीनगर थाने पहुंचे। मनु का आरोप है कि थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला भोजपुर क्षेत्र का बताकर वहां से भगा दिया। एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।