{"_id":"69d806c760c61c980102bd99","slug":"road-dug-up-for-sewer-line-residents-facing-hardship-for-a-year-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17586-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीवर लाइन के लिए सड़क तोड़ डाली, एक वर्ष से लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीवर लाइन के लिए सड़क तोड़ डाली, एक वर्ष से लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
साहिबाबाद। अर्थला क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के खोदी गई सड़क एक वर्ष बाद भी नहीं बन सकी है। इस वजह से लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। आठ महीने पहले सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया था, लेकिन अब तक सड़क ठीक नहीं की गई है।
दरअसल, सीवर लाइन डालने के लिए अर्थला में एक किलोमीटर लंबी सड़क को खोद दिया गया था। निर्माण पूरा होने के बाद सड़क को क्षतिग्रस्त हालत में ही छोड़ दिया गया। इससे यह सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बड़ी संख्या में सड़क से लोग आवाजाही करते हैं। स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा और व्यापारी इसी मार्ग को आने-जाने के लिए प्रयोग करते हैं। आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं तो जाम की स्थिति भी बनी रहती है। बारिश से हालात और खराब हो जाते हैं। पानी भरने के कारण गड्ढे भी दिखाई नहीं देते है। निवासी वीरपाल डबास ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार विभाग से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने मांग की है।
अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप ने बताया कि नगर निगम का काम चल रहा है और उसे पूरा होने के बाद सड़क निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।