फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Road accident on NH 9 near alipur cut 20 vehicles collides each other one died many injured

Road Accident: हापुड़ में नेशनल हाईवे पर लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा, एक के बाद एक टकराए 20 वाहन, एक की मौत

Mon, 20 Feb 2023 10:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Feb 2023 10:34 AM IST
सार

हापुड़ में लगातार दूसरे दिन कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां रविवार को भी कोहरे के चलते एक के बाद एक 40 वाहन आपस में टकरा गए थे, वहीं सोमवार को हुए हादसे में एक के बाद एक 20 वाहन टकरा गए, जिसमें ए शख्स की मौत भी हो गई है।

विज्ञापन
Road accident on NH 9 near alipur cut 20 vehicles collides each other one died many injured
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में 20 वाहन आपस में टकराए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ स्थित नेशनल हाईवे 09 पर अलीपुर कट के पास सोमवार सुबह कोहरे के चलते करीब 20 वाहन आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि से 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


सीओ सिटी अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि सुबह कोहरे के कारण एक के बाद एक वाहन आपस में भिड़ते चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे लग जाते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जिसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

रविवार को भी हुआ था भीषण हादसा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक कोहरा छा जाने से नाहल गांव के पास 40 वाहन भिड़ गए। एक कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुए इस हादसे में करीब एक किलोमीटर तक वाहन एक के पीछे एक भिड़ते चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा करीब 20 से ज्यादा कार चालक और यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को हटाकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू कराया।

एक कार ने अचानक लगाया ब्रेक और....

रायबरेली निवासी कैंटर चालक हरिकेश ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली की ओर गाड़ी लेकर जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर अचानक घना कोहरा छा जाने से दिखाई देना मुश्किल हो गया था।

नाहल गांव के पास उसके आगे चल रहे एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उनकी कैंटर गाड़ी कार में पीछे से टकरा गई। वह गाड़ी से उतरकर अपनी गाड़ी को देखने लगे, तभी पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।

कार और कैंटर के बीच में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें डासना के निजी अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी के पीछे एक के बाद एक वाहन टकराने लगे और लंबी लाइन लग गई। एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे की मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed