{"_id":"67dfad2d06251947870b8e8a","slug":"rld-leader-amit-chaudhary-dies-due-to-heart-attack-in-bulandshahr-death-captured-in-cctv-2025-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अचानक गिरे... कुछ सेकंड में थम गई सांसें, बुलंदशहर में रालोद के युवा नेता की मौत; दिल दहलाने वाला वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अचानक गिरे... कुछ सेकंड में थम गई सांसें, बुलंदशहर में रालोद के युवा नेता की मौत; दिल दहलाने वाला वीडियो
Sun, 23 Mar 2025 12:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:36 PM IST
सार
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके के एक गांव में रहने वाले रालोद कार्यकर्ता की घर के बाहर टहलते समय मौत हो गई। हृदय घात आने पर वह खड़े-खड़े नीचे गिर गए, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से रालोद कार्यकर्ता की मौत
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रीय लोकदल के एक युवा नेता अचानक सड़क पर गिरे और फिर उठ न सके। राष्ट्रीय लोकदल के नेता की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है।
खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके के गांव मदनपुर निवासी रालोद कार्यकर्ता अमित चौधरी (28) घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान हृदय घात आने पर वह खड़े-खड़े नीचे गिर गए, जिसमें उनकी मौत हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अमित चौधरी अपने घर के बाहर अचानक गिरे और फिर शांत हो गए। मौत के चंद सेकंड पहले तक रालोद नेता अमित बिल्कुल ठीक दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
वह सीसीटीवी फुटेज में घर के बाहर खड़े दिख रहे हैं। कुछ सेकंड बाद वह पीछे की तरफ मुड़ते हैं, फिर खुद को संभाल नहीं पाते। उन्होंने घर के सामने एक दीवार से टेक लेने का प्रयास भी किया, लेकिन वह जमीन पर गिर गए। देखते ही देखते रालोद नेता की सांसें थम जाती हैं।

इस घटना से परिवार के साथ आसपास के लोग भी आश्चर्यचकित हैं। अमित पुत्र संजीव बिल्डिंग सटरिंग की दुकान करते थे। 20 मार्च की शाम को वह टहलने निकले और और घर के बाहर रुक गए।
घर के सामने वह कुछ देख रहे थे, अचानक खड़े-खड़े वह पीछे की ओर मुड़े और गिर गए। उनकी मौत हो गई। हृदय गति रुकने के चलते मौत होना सामने आया है। वह पहले से किसी भी बीमारी से ग्रस्त नहीं थे। अमित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़ें: UP: तीन बच्चों का इसलिए किया कत्ल... पत्नी को भी मारी गोली; भाजपा नेता ने खुद बताई परिवार को खत्म करने की वजह
यह भी पढ़ें: UP: तीन बच्चों का इसलिए किया कत्ल... पत्नी को भी मारी गोली; भाजपा नेता ने खुद बताई परिवार को खत्म करने की वजह