फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rickshaw driver raped a teenage girl on the pretext of marriage

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर रिक्शा चालक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver raped a teenage girl on the pretext of marriage
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र की एक काॅलोनी में रिक्शा चालक ने 17 साल की किशोरी को शादी के जाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के पेट में दर्द होने पर मां और दादी उसे चंडीगढ़ के अस्पताल ले गईं। जांच में छह माह की गर्भवती होने का पता चला। इंदिरापुरम पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर पड़ोसी रिक्शा चालक गोलू को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी कि दो साल पहले उसकी पहचान गोलू नाम के रिक्शा चालक से हुई थी। आरोपी ने उसे बहाने से घर बुलाना शुरू कर दिया।आरोप है कि आरोपी ने जबरन उसके साथ संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जून में किशोरी चंडीगढ़ में अपने भाई-बहन और दादी के पास जाकर रहने लगी। पिछले दिनों उसके पेट में दर्द होने लगा। अस्पताल ले जाने पर गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन इंदिरापुरम पहुंचे और थाने में तहरीर दी। डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि रिक्शा चालक भागने की फिराक में था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed