फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Revelations 'in game' ... the police are failed in investigating agency

हाईवे पर हैवानियत: खुलासे में ‘खेल’...सीबीआई की जांच में पुलिस हो रही फेल

Tue, 23 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
 Revelations 'in game' ... the police are failed in investigating agency
जांच - फोटो : demopic
हाईवे-91 पर बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुई हैवानियत पर की गई कार्रवाई के मामले में यूपी पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। सीबीआई की पड़ताल के साथ ही पुलिस की लापरवाही परत-दर-परत उजागर हो रही है।
विज्ञापन


यही कारण है कि पुलिस की थ्योरी से ही अपना काम शुरू करने वाली सीबीआई अब यूपी पुलिस से अलग तथ्यों को आधार बनाकर अपनी जांच शुरू करेगी। सूत्रों की मानें तो सीबीआई इस केस में यूपी पुलिस की अब तक की कार्रवाई से कोई इत्तेफाक नहीं रखती।
विज्ञापन


घटनास्थल की जांच पर की गई लापरवाही से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक पर सीबीआई अफसर यूपी पुलिस से सहमत नजर नहीं आ रहे। सूत्र बताते हैं कि 29 जुलाई की जिस रात यह वारदात हुई, पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की लोकेशन उस रात गैर राज्य के एक रेलवे स्टेशन पर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेशन पुख्ता करने के लिए सीबीआई ने संबंधित स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों जैसे ही चेहरे भी दिख रहे हैं। सीबीआई अब इन फुटेज की गहनता से पड़ताल कर रही है। हालांकि सीबीआई अधिकारी अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।


मामले की गहराई तक जाने के लिए सीबीआई अब गिरफ्तार आरोपियों के डीएनए टेस्ट भी कराने पर विचार कर रही है। बताया जाता है कि सीबीआई मंगलवार को एक बार फिर से बुलंदशहर में घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही इस केस की जांच से संबंधित पुलिस अधिकारियों के बयान भी दर्ज कर सकती है। खोड़ा में पीड़ित परिवार से भी सीबीआई फिर से बात कर सकती है।

पुलिस की यह लापरवाही आई सामने:
- घटनास्थल को पुलिस ने सीज नहीं किया। ऐसे में वहां बड़ी संख्या में लोगों के फुट प्रिंट बन गए।
- आनन-फानन में इस केस का खुलासा करने वाली यूपी पुलिस ने घटनास्थल तक का ठीक से निरीक्षण नहीं किया।
- खुलासे के कई दिन बाद सीबीआई को घटनास्थल पर निरीक्षण के बाद कई महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे।
- आईजी ने प्रेसवार्ता में दो आरोपियों के नाम तक गलत बता दिए थे, इस पर बड़ा हल्ला भी मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed