फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired railway officer duped of Rs 4.91 lakh

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी से ठगे 4.91 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Retired railway officer duped of Rs 4.91 lakh
गाजियाबाद। आनलाइन फ्रॉड करने वाले रोजाना नए-नए तरीकों से लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। नेहरूनगर निवासी सेवानिवृत्त रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार मलिक को कॉल कर ठगों ने उनकी बीमा पॉलिसी पर 13.50 लाख रुपये वापस मिलने का झांसा दिया। रुपये मिलने के लालच में विनोद मलिक ने साइबर ठगों को 4.91 उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़ित विनोद कुमार के मुताबिक उन्होंने तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष की पीएनबी मैट लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ले रखी है। जिसमें मार्च माह में किस्त जाती है लेकिन इस बार किन्हीं कारणों से जमा नहीं की गई। बताया कि नौ मई को उनके पास ने अनजान कॉलर ने कॉल कर खुद को पीएनबी मैट इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रतिनिधि बताया। कॉलर ने बताया कि उनकी पॉलिसी की राशि लगभग 13.50 लाख रुपये वापस की जा रही है। पीड़ित को झांसे में लेने के लिए कुछ अन्य लोगों से भी बात करवाई, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। इन लोगों ने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि उन्हें बड़ी राशि मिलने वाली है। इसी बहाने आरोपियों ने पीड़ित से तीन बार में कुल 4.91 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब विनोद कुमार ने पीएनबी बैंक जाकर इस बारे में जानकारी ली, तो उन्हें पता चला कि यह एक धोखाधड़ी का मामला है। इसके बाद आरोपियों ने उनसे 2.40 लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा। परेशान होकर पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed