{"_id":"57e187704f1c1b1539a828f4","slug":"retired-officer-of-account-carried-1-60-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड अधिकारी के अकाउंट से उड़ाए 1.60 लाख रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड अधिकारी के अकाउंट से उड़ाए 1.60 लाख रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी कंपनी के रिटायर्ड अधिकारी के अकाउंट से ठगों ने 1.60 लाख रुपये निकाल लिए हैं। इस संबंध में उन्होंने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी, मगर पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें साइबर सेल जाने की सलाह दी है। ज्ञान खंड-2 निवासी जगदीश कुमार कौशल निजी कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम वह आदित्य मॉल के पास एक शोरूम में शॉपिंग करने गए थे। इसके बाद उन्होंने पास के एटीएम से छह हजार रुपये निकाले और घर लौट गए। एटीएम कार्ड उनकी जेब में ही था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह उनके मोबाइल पर 16 एसएमएस आए हुए थे, जिनसे उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से 16 बार में 10-10 हजार रुपये करके एक लाख साठ हजार रुपये निकाले गए हैं। उनके अकाउंट में 450 रुपये बचे हुए थे, थोड़ी देर बाद 17वें ट्रांजेक्शन का मैसेज आया, जिसमें ठगों ने 400 रुपये और निकाल लिए।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत बैंक में कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया। बैंककर्मियों ने उनसे कहा कि वह एफआईआर दर्ज करा दें, उनके रुपये वापस मिल जाएंगे। उनका कहना है कि वह थाने में तहरीर लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी तहरीर नहीं ली। उन्हें गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने जाकर साइबर सेल में तहरीर देने की सलाह दे डाली।
जगदीश कुमार ने बताया कि उन्हें शक है कि जिस शोरूम से उन्होंने शॉपिंग की थी, वहां के सेल्समैन ने एटीएम क्लोन कर और पासवर्ड देखकर रुपये निकाले हैं। इस संबंध में इंदिरापुरम एसओ शीलेश यादव ने बताया कि इस तरह के मामलों का ट्रेस करने की जिम्मेदारी साइबर सेल की है, इसलिए पीड़ित को साइबर सेल भेजा गया है।