फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Results of Smart India Hackathon will be announced today

स्मार्ट इंडिया हैकाथान का आज घोषित होगा परिणाम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Results of Smart India Hackathon will be announced today
स्मार्ट इंडिया हैकाथान में भाग लेते विद्यार्थी। - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- वर्चुअल स्मार्ट इंडिया हैकाथन का तीसरा दिन, 30 टीमों में 180 प्रतिभागी ले रहे हैं भाग माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2020 का बुधवार को परिणाम घोषित होगा। हैकाथॉन के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन जारी रखा। वर्चुअल हैकाथान में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की छह समस्याओं के समाधान के लिए 30 टीमों में 180 प्रतिभागी जुटे रहे। वर्चुअल प्रतियोगिता का नोडल सेंटर आरकेजीआईटी इंस्टिट्यूट को बनाया गया है। हैकाथॉन के दौरान प्रत्येक छात्र के प्रदर्शन की निगरानी विशेषज्ञों द्वारा की जा रही है। सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को उनके इनोवेशन की फंडिंग और उन्हें अपने संगठन में इंटर्नशिप या नौकरी का अवसर प्रदान किया जाएगा। विजेता टीम को 1 लाख की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।आरकेजीआईटी में नोडल सेंटर हेड मनीष गुप्ता के निर्देशन में हैकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में संतोष मिश्रा, जतिन गुप्ता, पारुल शर्मा, आकाश गोयल, सोनम, शिखा, विनीत श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, सर्वेंद्र प्रधान, हितेश कुमार व हिमांशु त्यागी आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed