फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Restaurants and shops raided, full sample

रेस्टोरेंट और दुकानों पर छापामारी, भरे सैंपल

Wed, 10 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Restaurants and shops raided, full sample
अन्य - फोटो : अमर उजाला
त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामारी शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग की कई टीमों ने गोविंदपुरम में छापा मारकर कई वस्तुओं के सैंपल भरे। अब इन सैंपलों को लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय जायसवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इन्हें रोकने के लिए विभागीय टीमों को लगाया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीमों ने गोविंदपुरम क्षेत्र की दुकानों पर छापामारी की।
विज्ञापन


टीम ने न्यू भगवती स्वीट कार्नर से बेसन के लड्डू, पार्थ इन होटल से बेसन व रिफाइंड ऑयल, रोटी मसाला रेस्टोरेंट से पनीर व बेसन, सिंघल स्वीट्स से घेवर और छेने का रसगुल्ला, अग्रवाल स्वीट्स से छेने का रसगुल्ला व बेसन का लड्डू, अंकित स्वीट्स से गुझिया और कृष्णम दुकान से आटा, चावल, दही के सैंपल भरे गए हैं। उन्हाोंने बताया कि इन सभी वस्तुओं के सैंपलों को लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी। वैसे विभाग अब क्षेत्रवार छापामारी अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed