Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents of Mahagun Society protest after electricity is cut off without notice

Ghaziabad News: महागुन सोसायटी में बिना नोटिस बिजली काटने पर भड़के निवासी, प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Residents of Mahagun Society protest after electricity is cut off without notice
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित महागुन मस्कट सोसायटी में बिना किसी पूर्व सूचना और वैध कारण के बिजली आपूर्ति बाधित करने को लेकर निवासियों ने बुधवार शाम सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने इस मामले में क्रॉसिंग इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (सीआईपीएल) के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष गौरव गर्ग ने बताया कि सोसायटी के निवासियों द्वारा पिछले कई वर्षों से विद्युत बिलों का भुगतान समय पर व नियमित रूप से किया जा रहा है, जो वर्तमान में भी जारी है। इसके बावजूद सीआईपीएल द्वारा बिना किसी नोटिस के 17 और 18 नवंबर को लगातार सोसायटी की बिजली काटी गई। आरोप है कि मेंटनेंस संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर आरडब्ल्यूए की ओर से पहले भी सीआईपीएल और पुलिस को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन बुधवार को फिर से बिजली काट दी गई। दावा किया गया है कि विद्युत आपूर्ति काटते समय अंकित कंसल नाम के व्यक्ति ने स्पष्ट रूप से सोसायटी की सीवर लाइन की सुविधा भी काटने की धमकी दी है। निवासियों का कहना है कि बिजली और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। बिना किसी उचित प्रक्रिया के इन्हें बंद करना या बंद करने की धमकी देना गंभीर अपराध है। एओए ने पुलिस प्रशासन से अंकित कंसल व सीआईपीएल के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीआईपीएल केवाइस प्रेसिडेंंट ऑपरेशन अंकित कंसल ने बताया कि सोसायटी के लोगों से आरडब्ल्यूए की ओर से पैसा वसूल कर लिया गया है। बावजूद इसके सीआईपीएल को पिछले छह माह से पेमेंट नहीं मिलने के चलते समस्या बनी हुई है। लोगों के घरों में प्रीपेड मीटर हैं। 25 से 30 लाख रुपये कंपनी का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed