फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents of Khoda to get relief from dilapidated roads; construction work being accelerated

Ghaziabad News: खोड़ा के लोगों को बदहाल सड़कों से मिलेगी निजात, निर्माण कार्य में तेजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Residents of Khoda to get relief from dilapidated roads; construction work being accelerated
खोड़ा। खोड़ा की गलियों में लंबे समय से बदहाल सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। आचार संहिता लगने से पहले ही पास हुए टेंडर का काम अब तेजी प्रगति पर है। नगर पालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम हो रहा है। आधे से ज्यादा गलियों में निर्माण कार्य पूरा होने के करीब है। करीब आठ साल बाद खोड़ा के स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खोड़ा में गंगाजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई गलियों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद से लोगों को ऊबड़-खाबड़ रास्तों, गड्ढों और धूल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब होने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी होती थी। अब पाइपलाइन बिछाने के बाद इन रास्तों को सीमेंट कंक्रीट (सीसी) से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

------
करीब 100 गलियों में जरूरी था निर्माण की
नगर पालिका क्षेत्र में करीब 100 गलियों में सड़क निर्माण की जरूरत बताई गई थी। प्रत्येक वार्ड में दो से तीन सड़कें ऐसी थीं, जिनकी हालत खराब थी। इन मार्गों को ठीक करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण के साथ नालियों को दुरुस्त करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है, जिससे जल निकासी की समस्या को कम किया जा सके। पालिका क्षेत्र में कुल 34 वार्ड हैं। इनमें अलग-अलग स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों को कच्चे और क्षतिग्रस्त रास्तों से राहत मिलने की उम्मीद है, जिन गलियों में अभी काम पूरा नहीं हुआ है। वहां भी जल्द से जल्द काम पूरा किया जा रहा है। वहीं निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनुज गोयल ने बताया सभी गलियों में सीसी सड़क बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा। जल्द ही सभी जगह निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed