फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Republic Day 2024 Ghaziabad Police issues traffic advisory no entry

Republic Day: गाजियाबाद पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, आज रात नौ बजे से नो एंट्री, 12 प्वाइंट पर कड़ी सुरक्षा

Thu, 25 Jan 2024 12:45 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 12:45 PM IST
सार

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के चलते बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। वहीं गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि 25 जनवरी की रात नौ बजे से 26 जनवरी को कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा। 

विज्ञापन
Republic Day 2024 Ghaziabad Police issues traffic advisory no entry
रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्यपथ दिल्ली में होने वाली मुख्य परेड के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। 25 जनवरी रात नौ बजे से गाजियाबाद की सीमा से दिल्ली की ओर व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। रूट डायवर्जन 26 जनवरी को कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा। सभी 12 प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन


एडीसीपी यातायात विरेंद्र कुमार का कहना है कि रूट डायवर्जन के दौरान हल्के, मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश दिल्ली में बंद रहेगा। ये वाहन यूपी गेट/गाजीपुर बॉर्डर, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे यूपी/गाजीपुर बॉर्डर, महाराजपुर/आनंद विहार बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, डीएलएफ भोपुरा बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, ईडीएम मॉल रोड, सूर्यनगर शाहदरा बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, सेवाधाम चौकी तिराहा, अंकुर विहार बॉर्डर और सभापुर तिराहे की ओर से दिल्ली नहीं जा सकेंगे। 
विज्ञापन


किसी भी परेशानी की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9643322904, 0120-2986100, यातायात निरीक्षक यूपी गेट- मनोज कुमार सिंह - 8130674912, यातायात निरीक्षक मोहननगर/सीमापुरी/भोपुरा बॉर्डर अजय कुमार- 9219005151, प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात लोनी/लोनी बॉर्डर अर्जुन सिंह- 9690118728 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी 
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव के मुताबिक बुलंदशहर में पीएम के कार्यक्रम की वजह से बृहस्पतिवार सुबह से ही दिल्ली से बुलंदशहर मार्ग पर वीआईपी व वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर से शाम तक बुलंदशहर से दिल्ली रूट पर एक बार फिर वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। 

इसी तरह 25 जनवरी की रात 10 बजे से दिल्ली में भी सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों की नो एंट्री लागू हो जाएगी। इसे देखते हुए विभाग ने 25 जनवरी की सुबह सात बजे से लेकर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम खत्म होने तक जिले में नो एंट्री लागू करने का निर्णय लिया है। पुलिस ने दोपहर के समय मिलने वाले नो एंट्री से छूट को भी खत्म कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) दीपेंद्र पाठक ने बताया कि समारोह के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पूरी दिल्ली की सुरक्षा करीब 70 हजार पुलिसकर्मी करेंगे। इनमें पीसीआर, सिक्योरिटी यूनिट, मोर्चा, ईआरवी व स्पेशल सेल की टीमें तैनात की गई हैं।

पुलिस किसी भी स्थिति में सुरक्षा को संभालने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। ड्रोन के जरिये भी नजर रखी जाएगी। दिल्ली-एनसीआर का पूरा इलाका 26 जनवरी को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अपराह्न 3 बजे से रात आठ बजे तक नो फ्लाइंग जोन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed