फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report on theft of milk from tanker

Ghaziabad News: टैंकर से दूध चोरी करने के मामले में रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Report on theft of milk from tanker
गाजियाबाद। विजयनगर में एबीईएस कॉलेज के सामने दूध से भरा टैंकर पलटने के बाद दूध चोरी करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मौके की फोटो और वीडियो के आधर पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

मदर डेयरी का दूध लेकर रामबीर नाम का चालक दिल्ली से गजरौला जा रहा था। इसी दौरान विजयनगर में एबीईएस कॉलेज के सामने दूध का टैंकर पलट गया था। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, हेल्पर घायल हो गया था। इस दौरान आसपास के लोग बोतल, डिब्बों में टैंकर से रिसता हुआ दूध चोरी कर ले गए। इसकी वीडियो व फोटो भी वायरल हो गए। जांच में सामने आया कि टैंकर मे चालक मृत पड़ा था और परिचालक घायल था। किसी ने मदद नहीं की। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed