फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report filed against two shopkeepers selling buckwheat flour, one arrested

Ghaziabad News: कुट्टू का आटा बेचने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two shopkeepers selling buckwheat flour, one arrested
मोदीनगर। कुट्टू की पकौड़ी खाने के बाद फैली बीमारी के मामले में पुलिस ने दो दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा दुकानदार फरार मिला। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है। बतादें कि बुधवार को पहले नवरात्रे पर कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी खाने से नगर की चार कॉलोनियों तथा देहात क्षेत्र के दस गांवों के सौ ग्रामीण बीमार हो गए थे। उन्हे उपचार के लिए मोदीनगर,मुरादनगर तथा जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। उपचार करा रहें लोगों को शुक्रवार को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से लोगों में मिलावटखोरी के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया था। बीमार लोगों के परिजनों ने नगर के कस्बा मार्ग स्थिति विपिन उपभोक्ता भंडार तथा तिबड़ा मार्ग पर उत्तम उपभोक्ता भंडार से कुट्टू का आटा खरीदा था। निवाड़ी के गांव नगला मूसा निवासी सतपाल सिंह ,धर्मपुरी कॉलोनी निवासी शिवम व गांव अमराला निवासी पंकज ने मोदीनगर थाने में आरोपियों दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी थी थी। पुलिस ने तहरीर पर दोनों दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने एक आरोपी दुकानदार विपिन को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विपिन उपभोक्ता भंडार के विपिन कुमार पुत्र मामचंद्र निवासी आदर्शनगर कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे दुकानदार की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


खाद्य विभाग ने शुक्रवार को भी चलाया चेकिंग अभियान
घटना के बाद सक्रिय हुए औषधि व खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी नगर में कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर सैंपल भरे। विपिन व उत्तम उपभोक्ता भंडार पर शुक्रवार को भी ताले जड़े रहें।
विज्ञापन



शुक्रवार को भी बीमार हुए लोग
कुट्टू के आटे से बना पकवान खाने से शुक्रवार को भी लोग बीमार हुए। गांव मोहम्मदपुरी कदीम निवासी नेहा तथा बेगमाबाद निवासी बाला और उनकी पुत्री निशा कुट्टू से बना पकवान खाने के बाद बीमार हो गई, उन्हें उपचार के लिए नगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed