फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report filed against three miscreants who shot the dog

Ghaziabad News: कुत्ते को गोली मारने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three miscreants who shot the dog
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा कुत्ते को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों ने एक राहगीर पर फायरिंग की थी। राहगीर ने एक महिला के पीछे जाकर अपनी जान बचाई थी। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि कुत्ते को गोली मारने के मामले में उपनिरीक्षक आशीष पवार ने 3 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने जल्द बदमाशों को गिरफ्तारी करने का दावा किया है। बता दे कि मुनीश निवासी लक्ष्मी गार्डन घर से कुछ दूरी पर खड़े थे। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश नशे की हालत में आए। तीनों बदमाशों ने मुनीश को अपने पास बुलाया। नशे की हालत में होने पर मुनीश बदमाशों के पास नहीं गया। तभी एक बदमाश ने जेब से तमंचा निकाला और मुनीश पर तान दिया। मुनीश अपनी जान बचाकर भागने लगा। बदमाशों ने बाइक से मुनीश का पीछा किया। बदमाशों के पास में आने पर मुनीश घर के बाहर बैठी महिला के पीछे छिप गया। महिला के साथ उनके बच्चे भी थे। पास में एक कुत्ता लेटा हुआ था। हथियार तानने पर महिला बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई और फायरिंग नहीं करने की बात कहने लगी। लेकिन बदमाश नहीं माने और गोली चला दी। गोली कुत्ते के सिर में लगी। गोली चलने के बाद मुनीश महिला के घर के अंदर छिप गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed