{"_id":"667b66d46e53c4f12c0e12e4","slug":"report-filed-against-four-people-who-shot-at-the-youth-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-109853-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक पर गोली चलाने वाले चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक पर गोली चलाने वाले चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अगरौला गांव में युवक नौरंग पर गोली चलाने वाले चार नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल के भाई से मिली तहरीर के बाद पुलिस आरोपियों की पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
एसीपी (लोनी) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि नौरंग के पैर में गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों संजू, संदीप, विक्की और भोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की लोकेशन और डिटेल खंगाल रही है। बता दे कि अगरौला गांव में सोमवार रात करीब 7:45 बाइक सवार आरोपियों ने नौरंग पर गोली चला दी थी। नौरंग घर से बाइक पर अपनी परचून की दुकान पर आया था। दुकान के सामने पहुंचते ही आरोपियों ने उसे गोली मार दी।