फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report filed against 80 people for blocking the road

Ghaziabad News: सड़क जाम करने पर 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 80 people for blocking the road
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के भोपुरा मार्ग पर बिजली नहीं आने से परेशान लोगों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। पुलिस ने सड़क जाम करने वाले 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि एसआई प्रशांत रावत चौकी प्रभारी सेवाधाम व टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि भोपुरा मार्ग बिजली घर के सामने मेन रोड पर कुछ लोग इंद्रप्रस्थ, श्रीराम कॉलोनी में बिजली कटौती को लेकर जाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे तो देखा लोगों ने सड़क बंद कर जाम लगा दिया। वह ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने लोगों से बात की तो पता चला कि इंद्रप्रस्थ और श्रीराम काॅलोनी में एक दिन से लाइट नहीं है। सड़क जाम होने से भोपुरा से लोनी पर जाम लगने से वाहनों की कतारें लग गई। वहां चल रहे लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई नहीं मान रहा था। जाम में एक एंबुलेस फंस गई। एंबुलेस में मौजूद मरीज को परेशानी हुई। लोनी और टीला मोड़ थाना की पुलिस फोर्स को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटा रोड जाम किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वीडियो के आधार पर आरोपियों पहचान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल थैलेसीमिया के मरीज की जांच करते चिकित्सक।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल थैलेसीमिया के मरीज की जांच करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed