{"_id":"6949a447fb7c82b8ff002466","slug":"relief-from-fog-when-the-sun-came-out-the-mercury-rose-by-two-degrees-at-night-and-four-degrees-during-the-day-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-787108-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोहरे से मिली राहत, धूप निकली तो रात में दो, दिन में चार डिग्री चढ़ गया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोहरे से मिली राहत, धूप निकली तो रात में दो, दिन में चार डिग्री चढ़ गया पारा
विज्ञापन
गााजियाबाद। कई दिन बाद सोमवार को मौसम ने फिर करवट बदली। आधी रात से मौसम साफ होना शुरू हुआ। सबसे बड़ी राहत कोहरे के न पड़ने से लाेगों को मिली। दिन छिपने के बाद गलन महसूस हुई। हालांकि, 11 बजे तक सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। फिर धूप निकली तो लोगोें को सर्दी से राहत मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान दो डिग्री चढ़कर 11 व अधिकतम तापमान भी चार डिग्री इजाफे के साथ 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति कम होकर तीन किलोमीटर प्रति घंटा रह गई। वहीं, आर्द्रता भी 72 फीसदी रही। आज अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। अगले दो, तीन दिन तक कोहरे से राहत मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 23 व न्यूनतम तापमान 12 रहने की संभावना है। धूप निकलने से सर्दी से राहत मिलेगी। रात में और तड़के गलन महसूस होगी। पाला भी पड़ सकता है। अगले तीन, चार दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। बृहस्पतिवार के बाद मौसम फिर से करवट बदलेगा और दोबारा से तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी।