फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Relatives of children who were swept away in the river pelted stones at the police

Ghaziabad: नदी में बहे बच्चों के परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव, सड़क पर जाम लगाकर किया हंगामा

Sat, 10 Dec 2022 01:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 10 Dec 2022 01:48 PM IST
सार

सुराना गांव में मंदिर के पीछे से शुक्रवार शाम पैर फिसलने से दो छात्र हिंडननदी में बह गये थे। जिनमें से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन दूसरा अभी लापता है। 

विज्ञापन
Relatives of children who were swept away in the river pelted stones at the police
मौके पर मौजूद पुलिस व क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर में हिंडननदी में बहे बच्चों के परिजनों ने शनिवार को हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हमांगा किया। परिजनों ने दूसरे बच्चे की तलाश की मांग करते हुए पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। बता दें कि सुराना गांव में मंदिर के पीछे से शुक्रवार शाम पैर फिसलने से दो छात्र हिंडननदी में बह गये थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों की तलाश में नदी में सर्च अभियान चलाया। एनडीआरएफ की टीम ने एक छात्र का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे छात्र की तलाश में सर्च अभियान चलाया। लेकिन दूसरे बच्चे का शव नहीं मिला।

विज्ञापन


सुराना गांव निवासी डॉ.अजय कुमार परिवार समेत रहते हैं, परिवार में पत्नी प्रीति, तीन बेटे दो बेटी हैं, दूसरे नंबर का बेटा आदित्य (11) कक्षा 7वीं में पढ़ता है, उनके पड़ोस में विनेश कुमार परिवार समेत रहते हैं, परिवार में पत्नी रीना, दो बेटे रहते हैं, बेटा सौरभ (12) कक्षा 8 का छात्र है। बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे छात्र आदित्य व सौरभ गांव के चौक में खेल रहे थे। खेलते समय वह कब वहां से निकल गये, किसी को पता नहीं चला। शाम करीब चार बजे गांव निवासी आठवीं का छात्र नितिन शौच के लिए हिंडननदी किनारे जा रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच उसने देखा नदी में किसी के हाथ ऊपर नीचे हो रहे हैं, नितिन ने उसे बचाने के लिए नदी किनारे लगे सरकंडे तोड़े, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी उसे बचा नहीं सका, वह शोर मचाता हुआ गांव की तरफ भागा, बीच रास्ते में गांव निवासी इरशाद, संजीव, साहिल को छात्र ने बताया कि नदी में कोई डूब रहा है, तीनों उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। लेकिन वह उन्हें बचाने में सफल नहीं हो सके। प्रधानपति जंगली फौसी व जिला पंचायत सदस्य पति विकास यादव ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही छात्रों की तलाश के लिए एनडीआरएफ को मेल भेजा गया और वह प्राइवेट गोताखोर लेकर हिंडननदी पर पहुंचे और छात्रों की तलाश शुरू की। इसी बीच मौके पर एनडीआरएफ टीम पहुंची और छात्रों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। शाम करीब साढ़े छह बजे छात्र सौरभ को नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नदी में बहे दूसरे छात्र आदित्य की तलाश में एनडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चला रखा है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed