फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Registration for December will now have 5 LLB

अब 5 सितंबर तक होंगे एलएलबी के लिए पंजीकरण

Thu, 01 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 01 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Registration for December will now have 5 LLB
सीसीएस - फोटो : अमर उजाला
एलएलबी पंजीकरण और एमएमएच कालेज में सीट बढ़ाने की छात्रों की मांग प्रभावी रही। बुधवार को विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की तारीख बढ़ाकर विद्यार्थियों को राहत दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया।

एमएमएच डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. कमलवीर त्यागी ने बताया कि अब एलएलबी के लिए 5 सितंबर तक पंजीकरण होंगे। इसके बाद मेरिट जारी की जाएगी। वहीं एमएमएच कालेज में फिर से एलएलबी में 420 सीटें कर दी गई हैं।
विज्ञापन


पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा कालेज की सौ सीटें घटा दी गई थीं। इसी के बाद से छात्र संघ के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था। छात्र संघ ने विश्वविद्यालय के इस फैसले का स्वागत किया है। छात्र नेता संजय गांधी ने एमएमएच कालेज की सीटें बढ़ाए जाने पर कुलपति के प्रति छात्रों की ओर से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने थामी एडमिशन की रफ्तार
बुधवार की सुबह बारिश की वजह से प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए काफी कम संख्या में विद्यार्थी कालेज पहुंचे। वीएमएलजी की प्राचार्य डा. कुसुम त्यागी ने बताया कि दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले भी कम दाखिले हुए।

बीसीए और बीएससी होम साइंस दोनों में महज 10 से 12 छात्राओं ने ही दाखिला लिया। बारिश की वजह से दोपहर 12 बजे तक तो एक भी छात्रा दाखिला लेने नहीं पहुंची। उसके बाद जो छात्राएं आईं उन्हें बैंक ड्राफ्ट बनवाने में समय लग गया। ऐसे में अब बृहस्पतिवार को ही दाखिले की संभावना है।


सेल्फ फाइनेंस की अब तक नहीं आई दूसरी मेरिट
सेल्फ फाइनेंस यूजी की दूसरी मेरिट बुधवार को भी जारी नहीं हुई। देर शाम तक भी कालेज प्रशासन के  पास दूसरी मेरिट नहीं पहुंची थी। दूसरी ओर सीसीएसयू प्रवेश समिति की सदस्य डा. वाईएस विमला ने बताया कि यूजी सेल्फ फाइनेंस की दूसरी मेरिट जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कई कालेजों के रिस्पांस भी उन्हें मिल चुके हैं। गाजियाबाद के  कालेजों में मेरिट क्यों नहीं पहुंची, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed