फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Refused to pay Rs 1.25 crore after completing the construction work

Ghaziabad News: हंगामा कर रहे युवकों व बचाव में आए सिपाही को भीड़ ने पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Refused to pay Rs 1.25 crore after completing the construction work
गाजियाबाद।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र के सी ब्लॉक चौराहे पर शनिवार की शाम करीब सवा पांच बजे हंगामा हो गया। शराब के नशे में धुत कार सवार चार युवकों ने राहगीरों और वाहन चालकों से अभद्रता शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी उन्होंने अभद्रता की। इससे नाराज वहां मौजूद लोगों ने कार सवारों को घेरकर पिटाई कर दी।
इस दौरान सादी वर्दी में पहुंचे हेड कांस्टेबल मुस्तकीम को भी भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने आरोपी समझकर पीट दिया। सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाही की तहरीर पर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सी ब्लॉक चौराहे पर लग्जरी कार सवार चार युवक चलती कार में शराब पीकर शोर शराब करने लगे। राहगीरों, बाइक सवारों और कार सवारों से अभद्रता व गाली-गलौज की। किसी अज्ञात ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो कविनगर चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल मुस्तकीम एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ सादी वर्दी में ही फैंटम से मौके पर पहुंचकर आरोपियों को समझाने लगे। इसी बीच वहां मौजूद लोगों की भीड़ भड़क गई और आरोपियों को पीटना शुरू कर दिया। इस हाथापाई में हेड कांस्टेबल मुस्तकीम को भी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने कार सवारों का साथी समझकर पीट दिया।
विज्ञापन

घायल हेड कांस्टेबल ने चौकी इंचार्ज अनुज कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ से हेड कांस्टेबल को बचाया। पुलिस को देख दो युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम अजय कुमार और विजय कुमार निवासी दिल्ली हैं। कविनगर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल हेड कांस्टेबल की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed