{"_id":"6b01f2a699c3774cff0e5f53","slug":"reagents-run-out-at-mmg-and-district-combined-hospitals-thyroid-testing-comes-to-a-halt-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1026884-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में रीजेंट खत्म, थायराइड जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में रीजेंट खत्म, थायराइड जांच ठप
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में रिजेंट (जांच में सहयोगी रासायनिक पदार्थ) नहीं होने से थायराइड की जांच ठप हो गई है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा गर्भवतियों को भुगतना पड़ रहा है। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराने पहुंच रहीं महिलाओं को लैब से बैरंग लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें निजी लैब में 500 से 700 रुपये खर्च कर जांच करानी पड़ रही है। एमएमजी में रोजाना 250 से 300 और संयुक्त अस्पताल में 80 से 90 मरीजों की थायराइड जांच निशुल्क होती थी।
एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि रिजेंट खत्म होने से पहले ही डिमांड भेज दी गई थी, लेकिन अभी तक कंपनी ने भेजा नहीं है। जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा, उसके बाद थायराइड जांच शुरू करा दी जाएगी। वहीं, संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल के सीमएस डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि मांग पत्र भेजा जा चुका है। रिजेंट मिलने के बाद ही जांच शुरू हो पाएगी।
जांच के लिए पहुंचीं, बाहर से कराने की मिली सलाह
अर्थला निवासी पिंकी ने बताया कि डॉक्टर ने थायराइड जांच लिखी थी, लेकिन लैब में बताया गया कि जांच करने वाला रिजेंट खत्म है, इसलिए बाद में आने या बाहर से कराने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन
नहीं हुई जांच, बाहर से कराऊंगी
माता कॉलोनी निवासी दीपिका ने बताया कि वह सुबह सात बजे एमएमजी अस्पताल में थायराइड जांच कराने के लिए पहुंच गई थीं, लेकिन बताया गया कि जांच बंद है, इसलिए बाहर से जांच कराऊंगी।
डॉक्टर ने जांच लिखी, लैब में इन्कार
कविनगर निवासी ज्ञानवती ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर ने थायराइड जांच लिखी थी, लेकिन लैब पहुंचने पर निजी लैब से जांच कराने के लिए कहा गया।
मशीन का इंस्टालेशन पूरा, रिजेंट की मांग
महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि थायराइड मशीन का इंस्टालेशन पूरा हो चुका है। रीजेंट के लिए पीओसीटी कंपनी से मांग की गई है। जल्द ही रिजेंट आने के बाद जांच शुरू करा दी जाएगी।