{"_id":"58ed05704f1c1be275cf6077","slug":"ready-to-withstand-heat-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गर्मी झेलने को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गर्मी झेलने को रहें तैयार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
hot weather in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट के कारण कुछ राहत मिली थी लेकिन बुधवार से फिर से गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ-साथ लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है। बुधवार से ही तापमान में वृद्धि दिखाई देगी। सोमवार से तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि रहेगी।
विज्ञापन
बुधवार को पारा 40 के पार रहेगा वहीं बृहस्पतिवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को पारा 44 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। बादल छाए रहने के कारण गर्मी और उमस काफी रहेगी।
विज्ञापन
बदलते मौसम से लोगों की सेहत पर पड़ेगा असर
गर्मी के दस्तक देते ही अस्पतालों में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। एक दिन की ओपीडी में दोनों अस्पतालों को मिलाकर एक हजार से 1200 तक मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार के आ रहे हैं। संयुक्त जिला अस्पताल में रोजाना 850-900 मरीज आते हैं जिसमें से सर्दी-जुकाम बुखार के 350 से अधिक मरीज होते हैं।
विज्ञापन
वहीं एमएमजी में रोजाना 1300-1400 तक मरीज आते हैं जिसमें सर्दी-जुकाम-बुखार के 450-500 मरीज रोजाना आते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकासेंदू अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में सबसे अधिक खतरा छोटे बच्चों को होता है। मौसम का बदलाव और फिर तेज धूप-लू बच्चों को बीमार कर सकती है।
इस मौसम में केवल गर्मी से नहीं बचाव करना है, बल्कि खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गर्मी में बच्चों की सेहत का ध्यान रखने पर जोर दिया है।