फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rape victim along with her family beaten after entering the house in Loni

Ghaziabad News: लोनी में घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़िता को परिवार सहित पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Rape victim along with her family beaten after entering the house in Loni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोनी। बाॅर्डर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़ित किशोरी और उनके परिवार को पीटने और केस वापस लेने की धमकी देने की तहरीर पुलिस को दी गई है। इसमें कहा गया है कि जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने दबाव बनाने के लिए यह वारदात की है। किशोरी और उनके परिजनों का कहना है कि इसके बाद से वे लोग खौफजदा है।
बुधवार को लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर उनसे मिलने के लिए पहुंचे। विधायक ने कहा कि अगर सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह खुद बुलडोजर लेकर निकलेंगे। चाहे इसके लिए कानून हाथ में लेना पड़े। विधायक ने एक बार फिर कहा कि कमिश्नरेट में अपराध बढ़ गया है। इतना अपराध पहले नहीं था जितना पिछले डेढ़ साल में हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले में डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि तीन अक्तूबर 2023 को लोनी बॉर्डर थाने में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने छह अक्टूबर को आरोपी आकिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आकिल जमानत पर बाहर आ गया था। किशोरी ने बताया है कि आरोपी उन्हें और उनके परिवार को धमकी दे रहा है। हालांकि, किशोरी ने इसकी शिकायत पहले पुलिस से नहीं की। न ही घटना के बाद कंट्रोल रूम पर सूचना दी। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed