{"_id":"667deaf54934b8ac8607c0b4","slug":"rape-of-teenage-girl-in-loni-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-109952-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी में किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी में किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी बेसुध अवस्था में घर के दरवाजे पर मिली है। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी मंदिर में पूजा करने गई थी। उनकी बेटी घर नहीं पहुंची। उन्होंने अपनी बेटी की तलाश शुरू की लेकिन, कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार सुबह करीब 5 बजे उनकी बेटी उनके घर के गेट पर बेहोशी की हालत में मिली। उनकी बेटी कुछ कहने की हालत में नहीं थी। कुछ देर बाद उनकी बेटी ने बताया कि जब वह मंदिर गई थी, तो दिल्ली में रहने वाला एक युवक उन्हें बहला फुसला कर ले गया है। कुछ देर बाद किशोरी को कुछ सुंघाकर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी फिर से उसे कुछ सुंघा दिया। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि थाने में कोई सूचना नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।