फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rape of girl after calling her to hotel room

Ghaziabad News: होटल के कमरे में बुलाकर युवती से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rape of girl after calling her to hotel room
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती को होटल के कमरे में बुलाकर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। इसका पता लगने पर जब युवती के परिवार ने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उनको भी अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि निवासी चंडौस अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। कॉलोनी निवासी युवती की मां ने बताया कि अलीगढ़ के चंडौस निवासी रवि उर्फ रविंद्र ने उनकी बेटी से नकदीकी बना ली। कुछ दिन वह उनके पड़ोस में भी रहा। आरोपी उनकी बेटी से बात करने लगा। एक दिन उसने होटल के कमरे में बुलाकर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने धमकी दी कि उसने यह बात किसी को बताई तो उसको जान से मार देगा। पीड़िता ने ज्यादा परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। आपत्ति जताने पर परिवार को भी आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इसके बाद तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी ने बताया कि आरोपी रविंद्र को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed