फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rape by threatening to make obscene video viral and video shown to in-laws after marriage in Bulandshahr

जिंदगीभर का गम: अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा... नहीं तो जैसा कहता हूं वैसा करो, फिर युवक ने किया घिनौना कांड

Mon, 26 Dec 2022 08:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Dec 2022 08:43 AM IST
सार

यूपी के बुलंदशहर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद जब युवती की शादी हो गई तो उसने उसकी ससुराल में अश्लील वीडियो दिया। जिससे उसकी शादी टूट गई।

विज्ञापन
Rape by threatening to make obscene video viral and video shown to in-laws after marriage in Bulandshahr
फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के खानपुर थाना इलाके के एक गांव निवासी युवती के साथ करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा। 
विज्ञापन


लेकिन, तीन माह पूर्व पीड़िता की शादी होने के बाद आरोपी ने अब उसकी अश्लील वीडियो उसके ससुराल वालों को दिखा दी। वीडियो देखने के बाद ससुरालवालों ने पीड़िता को उसके मायके में छोड़ दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी के साथ करीब एक वर्ष पूर्व गांव निवासी एक आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद से दोनों आरोपी उसकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म करते रहे। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। करीब तीन माह पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी मेरठ निवासी एक युवक के साथ कर दी। 

आरोप है कि करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों आरोपी युवक उसकी बेटी के ससुराल जा पहुंचे और शादी तुड़वाने के उद्देश्य से पूर्व में बनाई गई अश्लील वीडियो ससुराल वालों को दिखा दी। 

 

ससुराल वाले उक्त वीडियो को देखकर नाराज हो गए और उसकी बेटी को मायके लाकर छोड़ दिया। ससुराल वाले विवाहिता को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं। थाना पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन, अभी किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।



 

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे - सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed