फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ramadan started cleaning Kaila had slit

रमजान शुरू, कैला भट्ठा में नहीं हुई सफाई

Wed, 08 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ramadan started cleaning Kaila had slit
धूल - फोटो : अमर उजाला

रमजान का पाक महीना शुरू हो गया, लेकिन मुस्लिम बहुल क्षेत्र की हालत नहीं सुधरी। नगर निगम ने एक महीना पहले दी गई पार्षद की शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की। रमजान के दिनों में भी कालोनी में सफाई, पानी व्यवस्था बदहाल है। सड़कें जर्जर हैं। कालोनी के लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश है।

विज्ञापन


वहीं स्थानीय पार्षद ने समस्या हल न होने पर निगम पर धरने की चेतावनी दी है।
..
सीवर लाइन डालकर नहीं हटाई मिट्टी, नमाजी परेशान
निगम के जलकल विभाग ने कैला भट्टा की हबीब कालोनी में सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी नहीं उठाई। मेनहोल भी सही तरीके से नहीं बनाए।

बारिश हुई तो सड़क पर फैली मिट्टी ‘दलदल’ बन जाएगी। रोजेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल मिट्टी की वजह से भी लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

..
घरों में पहुंच रहा दूषित पानी
कैला भट्टा पीएसी चौक के पास लगे नलकूप का ऑटोमेशन कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ट्यूबवेल कुछ दिन पहले ही लगाया गया है। चालू होते ही करीब 15 मिनट तक यह नलकूप मिट्टी देता है, इसके बाद पानी साफ हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि अगर इस पर कोई ऑपरेटर तैनात होता तो पहले 15 मिनट कालोनी में सप्लाई देने की बजाय पानी बाहर छोड़ दिया जाता। इसके बाद घरों में पानी की सप्लाई दी जानी चाहिए।
..
सड़कों पर फैला कचरा
सादिक की पुलिया रोड पर नगर निगम की ओर से सफाई नहीं की जा रही। मंगलवार को नगर निगम ने पीएसी चौक के पास से तो कूड़ा हटवा दिया, लेकिन अन्य गलियों में सफाई नहीं कराई गई।
..
परिचर्चा
निगम अफसरों को पहले से पता था कि रमजान शुरू होने वाले हैं। बावजूद इसके सफाई नहीं कराई गई। सड़कें बदहाल है।  - शकील अहमद, स्थानीय निवासी
गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। रमजान के दौरान भी रोजेदारों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। निगम अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। - जमीन सल्मानी, स्थानीय निवासी
कैला भट्ठा क्षेत्र हमेशा से निगम अफसरों की उपेक्षा का शिकार बना है। रमजान और ईद पर भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती।  - जमालुदीन, स्थानीय निवासी

नगर आयुक्त और महापौर को एक महीना पहले ही ज्ञापन देकर सफाई, सड़क, पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने का आग्रह किया गया था। अभी तक काम शुरू भी नहीं कराया गया है। दो दिन में समस्याएं हल न हुई तो निगम पर धरना दूंगा।  - जाकिर अली सैफी, पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed