फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rajnagar Extension flyover will remove tension jam

राजनगर एक्सटेंशन पर फ्लाईओवर दूर करेगा जाम की टेंशन

Sun, 27 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rajnagar Extension flyover will remove tension jam
जाम से जूझा शहर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण का करीब एक साल से हो रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। सेतु निगम 10 दिसंबर से फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करेगा। दरअसल एनसीआरटीसी ने हाईस्पीड ट्रेन के रूट के चलते फ्लाईओवर के डिजाइन पर दो बार आपत्ति जता दी थी, इस वजह से यह मामला लटक गया था।

बता दें कि हाईस्पीड ट्रेन इस फ्लाईओवर के बीच से गुजरेगी। इस फ्लाईओवर के बनने से रोजाना लाखों लोगों को इस चौराहे पर भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी।जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि दो अक्तूबर को ही वसुंधरा के साथ राजनगर एक्सटेंशन फ्लाईओवर के निर्माण का भी शुभारंभ होना था
विज्ञापन


लेकिन नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने इस बीच दो बार इसके डिजाइन पर आपत्ति लगा दी। अभी भी अंतिम डिजाइन सौंपना बाकी है लेकिन इस डिजाइन को एनसीआरटीसी ने देखकर फाइनल कर दिया है। इस डिजाइन पर अब आईआईटी रुड़की की मुहर लगने की औपचारिकता शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7-8 दिनों में रुड़की से डिजाइन आ जाएगा, इसके बाद दस दिसंबर को निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।यहां हाईस्पीड ट्रेन फ्लाईओवर के बीच से गुजरेगी। फ्लाईओवर को दो हिस्सों में बांटना होगा। दोनों हिस्सों के बीच हाईस्पीड के लिए 18 मीटर जगह छोड़ी जाएगी। बीच की जगह पर हाईस्पीड के पिलर खड़े होंगे,

जिसकी ऊंचाई फ्लाईओवर से 5-6 मीटर ऊंची होगी। चीफ इंजीनियर एससी द्विेदी ने बताया कि इस फ्लाईओवर पर हाईस्पीड हल्का सा टर्न लेगी। इसी टर्न को लेकर एनसीआरटीसी के सामने दुविधा पैदा हुई, उन्हें लगा कि कहीं ऐसा न हो जाए कि फ्लाईओवर तैयार हो जाए और बाद में इस टर्न पर हाईस्पीड को पर्याप्त जगह न मिल पाए।

दस दिनों पहले एनसीआरटीसी ने डिजाइन के बाद ड्राइंग डिटेल भी मांगी थी, जो दे दी गई। उन्होंने बताया कि फाइनल डिजाइन को एनसीआरटीसी देख चुकी है और हाईस्पीड के लिए छोड़ी गई जगह पर संतुष्टि जताई है। सेतु निगम इसे 50 करोड़ की लागत से बनाएगा। एक साल में यह बनकर तैयार होगा जबकि हाईस्पीड को बनने में अभी 4-5 साल की देरी है।

वसुंधरा कट पर बन रहे फ्लाईओवर की पाइल टेस्टिंग हो चुकी है। एक हफ्ते में इसका डिजाइन रुड़की से यहां पहुंच जाएगा। इसके बाद पिलर गाड़ने के काम शुरू होंगे। यह काम शुरू करने से पहले वसुंधरा कट से साहिबाबाद बस स्टॉप तक सड़क किनारे फुटपाथ और दुकानें हटा दी जाएंगी।


पिलर गाड़ने के लिए सड़क के दोनों ओर करीब दस-दस मीटर खाली जमीन की जरूरत होगी इसलिए वहां से नर्सरी भी हटाई जाएगी। रात में काम करने के लिए वहां बडी लाइटें लगाई जाएंगी। करीब एक पखवाड़े बाद यह काम शुरू हो जाएगा। यहां भी सेतु निगम 50 करोड़ की लागत से 6 लेन फ्लाईओवर बना रहा है, जिसे एक साल में पूरा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed