फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Railway Traffic Block Operation of 43 trains will be disrupted on Howrah route from July 2 to 13

Railway Traffic Block: 2 से 13 जुलाई तक हावड़ा रूट पर बाधित रहेगा 43 ट्रेनों का संचालन, गाजियाबाद की 12 ट्रेनें निरस्त

Thu, 30 Jun 2022 06:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 30 Jun 2022 06:25 AM IST
सार

दो से 13 जुलाई तक रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। जिस वजह से हावड़ा रूट पर 43 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। जिसके चलते रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Railway Traffic Block Operation of 43 trains will be disrupted on Howrah route from July 2 to 13
ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खुर्जा से सिकंदरपुर स्टेशन के बीच रेलवे के फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से दो से 13 जुलाई तक रेलवे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान लंबी दूरी की तीन ट्रेनों समेत 12 ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा, जबकि 11 ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। 15 ट्रेनों को टाइम बदलकर चलाया जाएगा और पांच ट्रेनों को बीच रास्ते रोका जाएगा।

विज्ञापन

 
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि दो जुलाई से ही ब्लॉक शुरू हो जाएंगे। दो तारीख को गाजियाबाद-टूंडला, टूंडला-गाजियाबाद, हाथरस-दिल्ली, अलीगढ़-नई दिल्ली, दिल्ली-हाथरस किला, नई दिल्ली-अलीगढ़, टूंडला-दिल्ली, दिल्ली-टूंडला, दिल्ली-टूंडला पैसेंजर, लखनऊ-नई दिल्ली और नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। दो जुलाई को नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-गया, नई दिल्ली-दरभंगा, आनंद विहार-भागलपुर, लखनऊ-नई दिल्ली, अमृतसर-कटिहार और नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दिन अधिकांश ट्रेनों को अलीगढ़ रूट की बजाय मुरादाबाद होते हुए लखनऊ भेजा जाएगा। लखनऊ-नई दिल्ली और नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस चार जुलाई, छह, सात, 10 और 13 जुलाई को भी निरस्त रहेंगी। हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 7 और 12 जुलाई को और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 6 व 13 जुलाई को नहीं चलेंगी। नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस को 2 जुलाई, चार, छह, सात, 10, 11 व 13 जुलाई को मुरादाबाद के रास्ते लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों को री-शेड्यूल किया जाएगा
दो जुलाई को नई दिल्ली-लखनऊ, नई दिल्ली-कानपुर, नई दिल्ली-रांची, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़, नई दिल्ली-सियालदह, आनंद विहार-मऊ, नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-भुवनेश्वर, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर, आनंद विहार-जयनगर, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर, नई दिल्ली-हावड़ा, आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस को शुरूआती स्टेशन से एक से तीन घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा। 


कैफियत एक्सप्रेस अब बारास्ता मानकनगर-ऐशबाग होकर चलेगी
रेलवे ने परिचालन कारणों से रेलगाड़ी संख्या 12225/12226 दिल्ली जंक्शन-आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। यह रेलगाड़ी मानकनगर-लखनऊ ऐशबाग के स्थान पर बारास्ता मानकनगर-ऐशबाग होकर चलेगी। इसे अब रेलवे ने ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर भी ठहराव दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 16 अगस्त से रेलगाड़ी संख्या 12226 दिल्ली जंक्शन-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस ऐशबाग पर सुबह 3:45 बजे और बादशाहनगर पर सुबह 4:20 बजे रूकेगी। वापसी दिशा में 17 अगस्त से रेलगाड़ी संख्या 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस ऐशबाग स्टेशन पर रात 11:05 बजे जबकि बादशाहनगर पर रात्रि 10:23 बजे रूकेगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed