{"_id":"69810329a62ef38b6a0152b8","slug":"railway-employees-roar-on-demand-day-warn-of-fierce-agitation-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-815399-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मांग दिवस पर गरजे रेलवे कर्मचारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मांग दिवस पर गरजे रेलवे कर्मचारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के आह्वान पर सोमवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के नव आवंटित कार्यालय परिसर में अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया। इस दौरान सरकार की नीतियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। समस्याओं का समाधान न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। रेलवे कर्मियों को संबोधित करते हुए एआईआरएफ और एनआरएमयू के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की मेहनत को सरकार को समझना होगा।
कर्मचारियों की अनदेखी सरकार को महंगी पड़ेगी। परिश्रम के बदले उनको सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तो संघर्ष का जन्म होगा। उन्होंने एआईआरएफ एवं रेलवे बोर्ड के बीच बनी सहमति के अनुसार लेवल-2 (तत्कालीन ग्रेड पे 1900) में अपग्रेड करते हुए कर्मचारियों को पदोन्नति देने, खाली पदों को तत्काल भरे जाने, रेल के बुनियादी ढांचे में व्यापक बढ़ोतरी समेत अन्य समस्याएं भी उठाईं।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कामरेड एसके त्यागी, दिल्ली के मंडल मंत्री अनूप शर्मा, सहायक महामंत्री मोहम्मद रफीक, नरदेव सिंह, सोमेंद्र वशिष्ठ आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव लोकेंद्र सिंह व अध्यक्षता अजय सक्सेना ने की। इस दौरान अतिथियों ने एनआरएमयू के नव आवंटित कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। इस माैके पर विजय पहलवान, प्रीतपाल, स्वतंत्र यादव, कुलदीप त्यागी, अश्विनी चौधरी, प्रवीण यादव, अरविंद चौधरी, स्वर्णकांत सिंह, हर्ष राघव, सरोज शर्मा, अभिरंजन सिंह, पूजा वर्मा, सत्य प्रभा, शिवानी चौधरी, साक्षी शर्मा, विनोद चौधरी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।