फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rahul Gandhi arrives Arthla

राहुल गांधी आज पहुंचेंगे अर्थला

Sat, 11 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi arrives Arthla
राहुल गांधी - फोटो : ANI
दो दिन पहले गाजियाबाद में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते समय झुलसीं कांग्रेस महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष मीना वर्मा का हाल जानने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अर्थला पहुंचेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष के आने की सूचना पर एलआईयू और स्थानीय पुलिस ने मीना वर्मा के घर और आसपास के इलाकों का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से राहुल गांधी के दौरे को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दूसरी ओर, शनिवार सुबह राहुल गांधी के आने के कारण वाहन चालकों को यूपी गेट और लिंक रोड पर जाम झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को गाजियाबाद में महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के दौरान मीना वर्मा झुलस गईं थीं। बाद में उन्हें मोहन नगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मीना का हाल जाना। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे राहुल गांधी यूपी गेट से लिंक रोड के रास्ते मीना के घर पहुंचेंगे।

मीना से मिलकर वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी की गाजियाबाद के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी तय मानी जा रही है।  उधर, एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल गांधी के आने से पहले इलाके की सुरक्षा का जायजा लिया गया है।

सुबह से ही यहां पुलिस तैनात की जाएगी। उधर, मीना अस्पताल से छुट्टी के बावजूद वह पीड़ा में हैं। मीना वर्ष 2002 से पार्टी से जुड़ी हैं। उनके पति इलेक्ट्रिशियन हैं।


आज यूपी गेट की ओर जाने से बचें
कांग्रेस उपाध्यक्ष के आने के दौरान ट्रैफिक को रोका जा सकता है। ऐसे में शनिवार को यूपी गेट की ओर जाने से बचें। सुबह 11 बजे के आसपास दिल्ली जाने के लिए ज्ञानी बॉर्डर या आनंद विहार की ओर से निकलना बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed