{"_id":"642dc8fe7e0aa079e20b0c34","slug":"rahul-does-not-want-the-son-of-a-tea-seller-to-become-the-prime-minister-keshav-prasad-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-71750-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल नहीं चाहते कि किसी चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री बने : केशव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल नहीं चाहते कि किसी चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री बने : केशव प्रसाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के युवराज हैं वह नहीं चाहते हैं कि किसी चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री बने। बुधवार को घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ में पहुंचे डिप्टी सीएम ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश के ओबीसी समाज का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में यूपी सरकार की ताकत उनके कार्यकर्ता और जनता जनार्दन है। यह बात विपक्ष हजम नहीं कर पा रहा है। 2024 में केंद्र में फिर से भाजपा प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाएगी। इसका आभास विपक्षियों को हो चुका है। इसलिए भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी जो कभी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे अब एक हो रहे हैं।
पहले बिजली आती नहीं थी अब बिजली जाती नहीं है। करीब 14 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुईं हैं उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। प्रशासन के अधिकारियों को समय से मुआवजा देने के लिए कह दिया गया है। महर्षि कश्यप को देश की आत्मा बताते हुए कहा कि कश्मीर का नाम महर्षि कश्यप के नाम से लिया गया था।
विज्ञापन
कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। आज वहां के हालात काफी सुधर चुके हैं। विश्व का पर्यटक अब वहां टूर पर जा रहा है। वहां के लोग अब अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पहले की तरह इस बार भी गाजियाबाद की जनता भाजपा के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देगी।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। पूरा समाज उनके आदर्शों को आत्मसात करता है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है। मंच पर सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, डा. मंजू शिवाच, अजीतपाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल, सौरभ जायसवाल समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-- -- -- --
काव्य पाठ का हुआ आयोजन
महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कवियों ने काव्यपाठ कर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। हापुड़ से पहुंचे ओज के कवि विकास खड़खड़ी ने अपनी रचना इतिहास के पन्नों पर कहानियां होंगी, वक्त लेगा वजन किरदारों का। तराजू के पलड़ों पर जवानियां होंगी सुनाकर वाहवाही लूटी। अन्य कवियों में वैभव शर्मा, अमित बेनाम मौजूद रहे।
बेहोश हुआ युवक, अस्पताल पहुंचाया
कार्यक्रम में भीड़ बढ़ने के बाद गर्मी अधिक होने पर एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया। लोगों ने पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
जीटी रोड पर लगा जाम
कार्यक्रम के समापन के बाद करीब तीन बजे जीटी रोड पर चौधरी मोड़ से मेरठ तिराहे तक लंबा जाम लग गया। वीवीआईपी मूवमेंट के लिए अचानक किए गए रूट डायवर्जन से वाहन सवारों को दिक्कतें हुईं। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। नेताओं के काफिले को पास कराने के बाद यातायात सामान्य हो सका।