फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   rafikabad seal with three new corona case

सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही सील किया गया रफीकाबाद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
rafikabad seal with three new corona case
सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही सील किया गया रफीकाबाद -  संवाद सूत्र मसूरी।थाना क्षेत्र के रफीकाबाद के मां, नवजात शिशु व फूफी तीनों कोरोना संक्रमित पाये जाने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी ने पूरे क्षेत्र को सेनिटाईज कराया तथा मोहल्ले को सील किया। थाना क्षेत्र के डासना नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 12 में परिवार रहता है। महिला को 30 अप्रैल को जिला महिला अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने मरीज का कोरोना टेस्ट करने के लिये कहा। मगर गर्भवती के परिवार वालों ने टेस्ट कराने में आना कानी की और मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर करा लिया जहां शुक्रवार एक मई को आप्रेशन द्वारा बेटे को जन्म दिया। मेडिकल कॉलेज मे ही मां और शिशु का कोरोना टेस्ट कराया गया जहां नवजात शिशु सुल्तान और उसकी मां की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव पाई गई। साथ में देखभाल को गई बुआ निवासी कैला भट्टा भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टी पाई गई।जबकि साथ में गया पति व देवर की रिपोर्ट नेगेटिव आई। तीनों संक्रमितों को मेरठ मेडिकल में ही आइसोलेशन के लिये रखा गया है।रफीकाबाद में जब ये पता चला कि तीन को कोरोना वायरस पोजिटिव पाया गया है तो हड़कंप मच गया।उधर डासना नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता मनोज मिश्रा रफीकाबाद को सेनिटाईज कराया और इनके आवास वाली गली को आने जाने की रोकथाम के लिये सील कराने के लिये बांस बल्लियों से बेरीकेटिंग कर दी। इस काम को कराने में क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश शर्मा ने भी सहयोग किया। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed