फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Radhashtami will be celebrated in the city today; special events will be held at temples.

Ghaziabad News: आज शहर में मनाई जाएगी राधाष्टमी, मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Radhashtami will be celebrated in the city today; special events will be held at temples.
साहिबाबाद। कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद शनिवार को शहर में राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा। राजेंद्र नगर स्थित इस्कॉन मंदिर समेत शालीमार गार्डन और इंदिरापुरम के मंदिरों में राधारानी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए मंदिरों को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। मंदिरों में राधा-कृष्ण का विशेष शृंगार कर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शालीमार गार्डन स्थित राधा-माधव मंदिर में राधा रानी का अभिषेक और कीर्तन और सत्संग का कार्यक्रम होगा। राधारानी का जन्म बरसाना के रावल गांव में हुआ था। धार्मिक मान्यताओं और पुराणों के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्याह्न काल (दोपहर) में राधा रानी प्रकट हुई थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed