{"_id":"57d8409d4f1c1bef30d48400","slug":"quality-engineer-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वालिटी इंजीनियर को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वालिटी इंजीनियर को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर
- फोटो : ANI
सेक्टर-5 चौराहे के पास मंगलवार को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने क्वालिटी इंजीनियर की जमकर पिटाई की। इंजीनियर ने थाना इंदिरापुरम में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है। वसुंधरा सेक्टर-पांच निवासी मोहम्मद आतिर एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में क्वालिटी इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
वह दोपहर करीब एक बजे घर से खाना खाकर कंपनी जा रहे थे। इस दौरान पीछे से सफेद बाइक पर दो बदमाश आए और साइड मारकर उन्हें गिरा दिया। वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने बेसबॉल से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। वह किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर वहां से भागे।
विज्ञापन
उन्होंने घटना की शिकायत थाना इंदिरापुरम में दी है। उनका आरोप है कि करीब 15 दिन पूर्व कंपनी की एक साइट पर ठेकेदार ने उन पर खराब गुणवत्ता के सामान को पास करने का दबाव बनाया, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी से गुस्साए ठेकेदार ने हमला कराया है।
विज्ञापन
थाना इंदिरापुरम एसओ ने बताया कि इंजीनियर की शिकायत ले ली गई है। बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।