{"_id":"64b835761a473f5b260260d4","slug":"put-a-slip-on-wifes-bed-and-said-husband-vacate-the-house-in-15-days-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-760-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पत्नी के बेड पर पर्ची लगाकर बोला पति- 15 दिन में खाली करो घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पत्नी के बेड पर पर्ची लगाकर बोला पति- 15 दिन में खाली करो घर
विज्ञापन
इंदिरापुरम। दहेज में कार नहीं मिलने पर पति ने पत्नी के बेड पर पर्ची लगाकर 15 दिन में घर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया। महिला ने मामले में इंदिरापुरम कोतवाली में पति और सास व देवर पर दहेज अधिनियम, पीटने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
शक्तिखंड निवासी अलका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी अमित भोला से 25 मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद अमित ने हल्द्वानी ले जाने के बहाने उन्हें खूब पीटा। उन्होंने मामले की शिकायत डायल 112 पर की। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की शिकायत सुनकर समझौता करा दिया। आरोप है कि कुछ दिनों बाद पति का व्यवहार फिर बदल गया और दहेज में कार नहीं लाने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह किसी काम से बाहर गई थीं। वहां से घर लौटी तो कमरे में बेड पर एक पर्ची चिपकी थी जिसमें लिखा था कि 15 दिन में घर खाली करो। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो देवर और सास ने बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने उन्हें जबरन ससुराल से बाहर निकाल दिया। वह नीतिखंड चाैकी पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दी। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।