{"_id":"6740fa16c7b70560be0e2308","slug":"purse-stolen-after-stopping-lhmcs-female-doctors-car-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1011-113655-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एलएचएमसी की महिला चिकित्सक की कार रुकवाकर चुराया पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एलएचएमसी की महिला चिकित्सक की कार रुकवाकर चुराया पर्स
विज्ञापन
इंदिरापुरम। गृह मंत्रालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ को दो बाइक सवारों ने दिल्ली-नोएडा हाईवे पर बहाने से रुकवाया। इसके बाद गाड़ी से उनका पर्स निकालकर फरार हो गए। पर्स में महिला के आई कार्ड समेत अन्य कार्यालयी दस्तावेज व अन्य सामान था।
नोएडा के महागुन मिराबेला स्थित विला निवासी डॉ. रचिता सिंह धुल लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार देर रात वह दिल्ली से नोएडा सेक्टर 62 जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने बोनट से पेट्रोल लीकेज होने की बात कहकर उनसे गाड़ी रोकने को कहा। डॉ. रचिता ने बीच हाईवे पर नोएडा कट के पास कार रोकी तो दोनों बाइक सवार भी मददगार बनकर वहां पहुंचे। मौका मिलते ही कार के अंदर रखे पर्स को चोरी कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने यह भी बताया कि पर्स में एलएचएमसी आईडी कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड और सीजीएचएस कार्ड व कार्यालयी मोहर रखी थीं। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।