{"_id":"6253de12432bf56c72600cee","slug":"pulkit-maharaj-controversial-statement-appeal-hindus-to-become-terrorist-fir-lodged-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलकित महाराज के विवादित बोल: भगवाधारी आतंकी बन जाओ, इनको इन्हीं की भाषा में जवाब देने की जरूरत है, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलकित महाराज के विवादित बोल: भगवाधारी आतंकी बन जाओ, इनको इन्हीं की भाषा में जवाब देने की जरूरत है, एफआईआर दर्ज
Mon, 11 Apr 2022 01:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:21 PM IST
सार
एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की अभी जांच की जा रही है। टीम द्वारा जांच पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलकित महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धर्मगुरुओं द्वारा कभी धर्म संसदों के माध्यम से तो कभी सार्वजनिक मंचों से दिए जा रहे भड़काऊ भाषण की कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है। ताजा मामला पुलकित महाराज के दिए गए विवादित बयान का है जिसमें वह भगवा पहनने वालों से अपील करते देखे जा सकते हैं कि वह आतंकवादी बन जाएं।
इस वायरल बयान के संबंध में शालीमार गार्डन निवासी पुलकित महाराज उर्फ पुलकित मिश्रा के खिलाफ साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलकित मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने देश में भगवा चोला पहनने वाले लोगों को आतंकवादी बनने की बात कहकर भड़काऊ भाषण दिया है। इससे असामाजिक और शरारती तत्वों में अशांति फैलने की संभावना बन गई।
साहिबाबाद थाने के उपनिरीक्षक रवि बालियान की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की अभी जांच की जा रही है। टीम द्वारा जांच पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।