{"_id":"5f2bea058ebc3e3ce06268e3","slug":"protest-by-city-at-dm-office0","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सूत्रीय मांगों को लेकर सीटू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
फोटो सहित --- 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सीटू ने किया प्रदर्शन गाजियाबाद। श्रमिक संगठन सीटू की जिला कमेटी ने बृहस्पतिवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जनपद के श्रमिक-कर्मचारियों के हित में केंद्र और प्रदेश सरकार से मांगो को पूरा किए जाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे ईश्वर त्यागी ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से श्रमिकों का उत्पीड़न बढ़ा है। औद्योगिक इकाइयां श्रमिकों को काम पर नहीं ले रही हैं और छंटनी, वेतन रोकने जैसा कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एटलस का ले ऑफ खत्म करने, श्रमिकों को लॉकडाउन का वेतन दिलाने, 6 महीने निशुल्क खाद्यान्न दिलाने सहित 12 सूत्रीय मांगें केंद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष रखी गई हैं। इन मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके केन्द्र व राज्य सरकार को मांग पत्र सौंपा गया। सरकारों के द्वारा अन्देखी करने पर नौ अगस्त को राष्ट्रव्यापी केंद्रीय महासंघों के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त श्रमिक महासंघ भविष्य में लंबे आंदोलन को भी करने की तैयारी में है। धरना प्रदर्शन में जिला कमेटी के महासचिव जेपी शुक्ला, जीएस तिवारी, श्रीकिशन सिंह, दिनेश मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।